दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने स्कूलों की सुध ली है। कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अफसरों ने सरकारी स्कूलों का जायजा लिया तो सिस्टम की कई खामियां उजागर हो गई।
औचक निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्कूलों से शिक्षक-शिक्षिकाएं नदारद मिले। संबंधित शिक्षकों को नोटिस थमाते एक दिन का वेतन काटा गया है।
Read More : 100 साल तक शहादत की याद दिलाता रहेगा ये 'जिंदा स्मारक'... CRPF की 85 बटालियन ने शहीदों की याद में लगाया पाम ट्री
जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा बीईओ अखिलेश मिश्रा सहित बीआरसी जुर्री ने स्कूलों में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला फूलनार सरपंच पारा में तालाबंदी की नौबत थी। स्कूल जब बंद था तो जाहिर है यहां बच्चे भी नहीं थे। ऐसा ही नजारा प्राथमिक शाला फूलनार पटेलपारा व प्राथमिक शाला तेलंगापारा में भी दिखा।

ये टीचर स्कूलों से गायब मिले: निरीक्षण के दौरान शिक्षक गजलू पोड़ियाम, जितेंद्र दीवान, उपेंद्र साहू, नरेंद्र बरिहा, पाली पोड़ियाम, सुनिता बारा, शेषुनाभ गौतम, चीरस लकड़ा, श्रीराम बघेल, एंकटेश्वर, अमरूराम नेताम, दिव्या कुमुदनी, राहुल कुमार दीवान, सुशील कुमार सोरी अनुपस्थित पाए गए।
Read More : अवैध संबंध... ब्लैकमेलिंग... हत्या... सब इंस्पेक्टर ने महिला आरक्षक की हत्या की... फिर कुल्हाड़ी से टुकड़े कर नदी में फेंका, गिरफ्तार
अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में प्रधानाध्यापक पीआर जुर्री, शिक्षक हिरमा राम सोरी, रामेश्वरी कुंवर रास्ते में मिले। ऐसे में इन सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान उक्त शिक्षकों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी देते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें