बीजापुर @ खबर बस्तर। वन अमले ने रविवार की रात छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। भोपालपटनम ब्लॉक के तिमेड़ घाट से नदी मार्ग से तेलंगाना की ओर ले जाए जा रहे सागौन के 83 लठ्ठे वन अमले ने बरामद किए। इसकी कीमत दस लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है।
भोपालपटनम रेंजर कोटेश्वर राव चापड़ी ने बताया कि महाराष्ट्र-छग-तेलंगाना सीमा पर लगातार वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी रात दिन गश्त कर रहे हैं। रविवार की रात 10 से 11 बजे के बीच गश्ती दल ने तिमेड़ में पुल के पास मट्टीमरका की ओर से इंद्रावती नदी में बहती लकड़ी को देखा।
Read More : औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!
Read More : औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!
सागौन के 83 लठ्ठों के रॉफ्टर तैयार कर इन्हें तस्कर बहाकर तेलंगाना की ओर ले जा रहे थे। गश्ती दल ने लठ्ठों को बरामद कर लिया।
Read More : अवैध संबंध... ब्लैकमेलिंग... हत्या... सब इंस्पेक्टर ने महिला आरक्षक की हत्या की... फिर कुल्हाड़ी से टुकड़े कर नदी में फेंका, गिरफ्तार
रेंजर केआर चापड़ी के मुताबिक इनकी कीमत दस लाख से अधिक है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र का वन अमला भी गश्त करता है लेकिन वहां वन सघन नहीं विरल है। छग में वन सघन हैं और तस्करों की नजर वनों पर है। इस वजह से वन कटाई और तस्करी रोकने विभाग लगातार गश्त कर रहा है।

Read More : 100 साल तक शहादत की याद दिलाता रहेगा ये 'जिंदा स्मारक'... CRPF की 85 बटालियन ने शहीदों की याद में लगाया पाम ट्री
इस कार्रवाई के बाद अभी लठ्ठों का माप किया जा रहा है। इसकी कीमत का वास्तविक आकलन माप के बाद ही हो पाएगा। बताया गया है कि पकड़ा गया सागौन ए व बी ग्रेड का है और इसकी कीमत ज्यादा है। कार्रवाई में मद्देड़ बफर के रेंजर बामदेव नाग, फारेस्टर अजय कोरम, मोहन सिंह एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

रैकेट को तोड़ने की कोशिश: इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सह संचालक रामसेवक वट्टी ने बताया कि वनों की कटाई को रोकने वन अमला सतर्क है। तस्करी का एक रैकेट चल रहा है लेकिन इसे तोड़ने में वन विभाग काफी हद तक कामयाब रहा है। रात-दिन गश्त की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें