कांकेर @ खबर बस्तर। मतदान से एक दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में रविवार की सुबह माओवादियों ने बैक टू बैक 6 आईडी ब्लास्ट किए जिसमें गंभीर रूप से घायल बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह शहीद हो गए।
खबरों के मुताबिक राजस्थान निवासी एसआई महेंद्र सिंह को समय रहते इलाज नहीं मिल सका, जिसके चलते उनकी शहादत हो गई। वे बीएसएफ के 35वीं बटालियन में पदस्थ थे।
Read More : 100 साल तक शहादत की याद दिलाता रहेगा ये 'जिंदा स्मारक'... CRPF की 85 बटालियन ने शहीदों की याद में लगाया पाम ट्री
जानकारी के मुताबिक कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में बीएसएफ की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच गट्टाकाल और गोमे के बीच नक्सलियों ने एक के बाद एक 6 आईईडी ब्लास्ट किए। इसकी चपेट में आने से बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। इससे पहले की उन्हें बेहतर उपचार मिल पाता उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!

एक टिप्पणी भेजें