बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा क्षेत्र के 245 में से 76 मतदान केन्द्रों को भौगोलिक विषमता एवं नक्सली जोखिम को भांपते सुरक्षित इलाकों में शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग से सर्वाधिक दूर बने पामेड़ के केन्द्रों तक मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा क्योंकि इसकी दूरी बारास्ता तेलंगाना यहां से कोई 200 किमी है।
यह भी पढ़िए : नक्सली साजिश नाकाम: एक IED फोर्स ने ही विस्फोट से उड़ा दी, दूसरी IED लगा नहीं सके माओवादी
यहां पत्रकारों से चर्चा में कलेक्टर केडी कुंजाम ने बताया कि भैरमगढ़ ब्लॉक के करकेली में नदी पार अबुझमाड़ के आठ केन्द्रों को लाया गया है। वहीं भोपालपटनम में दूरस्थ गांवों के नौ केन्द्रों को स्थापित किया गया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के बेदरे में छह केन्द्रों को स्थान बदलकर लाया गया है।

Read More : मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे !
जिले के सुदूरवर्ती पामेड़ में आसपास के छह केन्द्रों को शिफ्ट किया गया है। यहां मतदान दल हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। उसूर में दो केन्द्र लाए गए हैं जबकि गंगालूर में सात केन्द्र बनाए गए हैं। नेलसनार में छह केन्द्रों को शिफ्ट किया गया है।
डीआरओ ने बताया कि बूथ शिफ्टिंग का प्रपोजल राजनीतिक दलों और प्रशासन की साझा सहमति से तैयार किया गया था और इसे चुनाव आयोग को भेजा गया था। सभी 76 केन्द्रों को बदलने का प्रस्ताव आयोग ने पास कर दिया।
ट्रेनिंग में 60 फीसदी से कम अंक लाए: यहां मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया था और उनकी परीक्षा ली गई। 60 फीसदी से कम अंक लाने वाले कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षण देकर परीक्षा ली गई। कलेक्टर ने बताया कि पूरी जानकारी कर्मचारियों को होनी चाहिए, इस वजह से परीक्षा ली गई।

एक टिप्पणी भेजें