दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रखा है और मतदान के ठीक पहले दक्षिण बस्तर में माओवादियों के जमावड़े की खबर है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर इलाके में नक्सलियों की गतिविधि ड्रोन कैमरे में कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक मतदान दलों की रवानगी से पहले ड्रोन को उड़ाया गया था। इसी दौरान बारसूर थाना क्षेत्र के कोशलनार गांव के पास चहलकदमी करते माओवादियों की कई तस्वीरें ड्रोन कैमरे ने खींची है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इस बात की पुष्टि की है।
बताया गया है कि आकाश में ड्रोन की मौजूदगी और इसकी आवाज सुनने के बाद नक्सली अलर्ट हो गए और इधर-उधर भागने लगे। ड्रोन कैमरे में नक्सलियों के भागने के दृश्य भी कैद हुए हैं। इधर, क्षेत्र में नक्सलियों के जमावड़े की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन तेज कर दिया है।
यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!
गौरतलब है कि हाल के दिनों में दंतेवाड़ा जिले में नक्सली वारदातों में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। पालनार में भाजपा नेता नंदलाल मुड़ामी पर प्राणघातक हमला करने के अलावा अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया में नक्सली डीडी न्यूज के कैमरामैन सहित पुलिस के तीन जवानों को मौत के घाट उतार चुके हैं।

BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा
इसके चंद दिन बाद माओवादियों ने बचेली में आईईडी ब्लास्ट कर सीआईएसएफ की बस को उड़ा दिया। इस घटना में 4 नागरिकों व एक जवान की शहादत हो गई थी। इसके अलावे नक्सली कई छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबरों के चलते सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें