सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते एक बार फिर वाहनों में आगजनी कर दी है। बता दें कि बीते दो दिनों में गाड़ियों में आगजनी की यह दूसरी वारदात है।
माओवादियों ने सुकमा में एक दिन पहले गुरूवार को भी सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 वाहनों को फूंक डाला था। इसके अलावा ठेकेदार को भी मौत के घाट उतार दिया था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर कोंटा ब्लॉक के इंजरम व भेज्जी के बीच गोरखा के पास की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भेज्जी इलाके में तीन गाड़ियों में आग लगा दी है।
Read More : माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक
नक्सलियों द्वारा जिन वाहनों में आगजनी की गई है, उनमें एक पिकअप, एक टाटा मैजिक व एक मोटरसाइकल शामिल है। जलाई गई गाड़ियां स्थानीय राशन सप्लायर की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें