सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां मतदान संपन्न कराने के बाद वापस लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में डीरजी की टीम ने दो नक्सलियों को मार गिराया। फोर्स ने मारे गए माओवादियों का शव और हथियार भी बरामद कर लिया है।
BREAKING: मतदान के दिन सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना... मुठभेड़ में कोबरा के दो जवान जख्मी
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की जानकारी देते बताया कि चितुलनार के मतदान केन्द्र में वोटिंग के पश्चात डीआरजी की टीम पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देते वापस लौट रही थी। इसी बीच पुसपाल थाना क्षेत्र के मुड़वाल के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभालते माओवादियों के इस हमले का पुरजोर जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेते हुए भाग खड़े हुए।
BREAKING : राजनांदगांव में हार्ट अटैक से मतदानकर्मी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
मुठभेड़ खत्म होने के बाद फोर्स द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग की गई जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए माओवादियों के पास से सुरक्षा बल के जवानों ने एक नग 303 कट्टा, 3 भरमार, 2 आईईडी और पिट्ठू बरामद किया है। मृत नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है।

Read More : माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हुई वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या है वजह
एसपी मीणा के मुताबिक इस मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली बीजापुर निवासी मीटू और जोगा नक्सलियों की 31 नंबर मिलिट्री प्लाटून के सदस्य थे। ये दोनों दरभा डिवीजन कमेटी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। इस मुठभेड़ में जवानों के हताहत होने की खबर नहीं है।
Read More : पामेड़ मुठभेड़ LIVE Update: एनकाउंटर में अब तक कोबरा के 5 जवान घायल, 4-5 नक्सलियों के मारे जाने का दावा!

एक टिप्पणी भेजें