दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने चुनाव से पहले दंतेवाड़ा जिले में एक और बड़ा हमला किया है। बचेली के आकाशनगर क्षेत्र में गुरूवार को आईईडी ब्लास्ट कर माओवादियों ने सीआईएसएफ की बस को निशना बनाया। इस घटना में 4 सिविलियन सहित CISF का एक हेड कांस्टेबल शहीद हुआ है।
घटना आकाश नगर रोड़ के 6वें मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस में सवार होकर सीआईएसएफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली आए हुए थे। वापसी के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोला और आईईडी ब्लास्ट से बस को उड़ा दिया।
यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!
इस हमले में बस में सवार CISF के हेड कांस्टेबल डी मुखोपाध्याय, बस ड्राईवर रमेश पाटकर, हेल्पर रोशन कुमार साहू, ट्रक ड्राईवर सुशील बंजारे और हेल्पर जोहन नायक की मौत हो गई।
Read More : बचेली बस ब्लास्ट की EXCLUSIVE तस्वीरें... विस्फोट से बस के उड़े परखच्चे, घटनास्थल की तस्वीरें देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

घायल जवानों के नाम:
- आरक्षक सतीश पठारे
- आरक्षक के विशाल सुरेश

एक टिप्पणी भेजें