कांकेर @ खबर बस्तर। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में शुक्रवार की सुबह सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी नक्सली साजिश का शिकार हो गई। सर्चिंग पर निकले बीएसएफ के जवान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आ गए। इस घटना में दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना
घटना की पुष्टि एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने की है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 35वीं बटालियन के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे सुरक्षा बल के जवान जंगलों से गुजर रहे थे। इसी बीच कोयलीबेड़ा के मरकानार के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी के चपेट में दो जवान सी मारियप्पन और अहुते जम्मोदीप आ गए।

Read More : मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे !
इस हादसे में सी मारियप्पन के चेहरे व गले पर और आहुते जम्मोदीप के पैर व हाथ में स्प्रिंटर इंज्यूरी हुई है। घटना के बाद दोनों जवानों को मौके से तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से कांकेर रवाना किया गया है। अभी दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़िए : झीरम नक्सली काण्ड पर TS सिंहदेव का बड़ा बयान... बोले- इस षड़यंत्र में सरकार की पूरी भूमिका, रेणु जोगी की टिकट कटने पर कही ये बड़ी बात..!

एक टिप्पणी भेजें