न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी है। बस्तर संभाग की 12 सीटों के अलावा राजनांदगांव की 6 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 17 फीसदी मतदान हुआ है।
Read More : माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हो रही वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोग कर रहे मतदान का इंतजार, जानिए क्या है वजह
पहले चरण की 18 सीटों में से 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यहां दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान की खबरें आ रही है। इसके अलावा राजनांदगांव जिले में भी तकरीबन 24 फीसदी मतदान हुआ है।
जानिए किस सीट पर कितना हुआ मतदान
बस्तर संभाग...
जगदलपुर : 17%
बस्तर : 18%
चित्रकोट : 19%
दंतेवाड़ा : 17%
कोंटा : 7%
बीजापुर : 4 %
नारायणपुर : 14.20%
अंतागढ़ : 16%
भानुप्रतापपुर : 9%
कांकेर : 23%
केशकाल: 14%
कोंडागांव : 16%
राजनांदगांव जिला...
खैरागढ़ : 21%
मोहला-मानपुर : 10%
डोंगरगढ़ : 12.88%
राजनांदगांव : 25%
खुज्जी : 12 %


एक टिप्पणी भेजें