बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में एक बार फिर नक्सली करतूत सामने आई है। यहां से 30 किमी दूर गंगालूर थाना के पालनार गांव के युवक मासा ताती (25) की नक्सलियों ने दो दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद शुक्रवार की रात हत्या कर दी। हत्या का कारण अज्ञात है।
सूत्रों के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार निवासी मासा ताती को नक्सली दो दिन पहले गांव से उठाकर ले गए थे। शनिवार की सुबह उसकी लाश गांव के बाहर मिली। बताया गया है कि मासा पहले जेसीसी का कार्यकर्ता था लेकिन कई दिनों पहले उसने पार्टी छोड दी थी। उसकी हत्या का कारण अज्ञात है।
Read More : माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक
एसपी मोहित गर्ग ने वारदात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि पालनार इलाके से माओवादियों ने ग्रामीण का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस पार्टी मौके पर रवाना कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक की मानें तो नक्सलियों ने परिजनों को शव भी नहीं सौंपा है। एसपी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार क्षेत्र से भी कुछ ग्रामीणों को माओवादियों द्वारा अगवा किए जाने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच करवा रही है।
बता दें कि चुनाव से पहले नक्सलियों ने गंगालूर इलाके के बदेपारा से दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था और इनमें से एक ग्रामीण लमडी की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। वहीं इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Read More : इलेक्शन से पहले पोटा केबिन को दहलाने की थी नक्सली साजिश... फोर्स को नुकसान पहुंचाने प्लांट किया था IED, पर ब्लास्ट नहीं कर सके... जानिए क्या है वजह!
Read More : इलेक्शन से पहले पोटा केबिन को दहलाने की थी नक्सली साजिश... फोर्स को नुकसान पहुंचाने प्लांट किया था IED, पर ब्लास्ट नहीं कर सके... जानिए क्या है वजह!

एक टिप्पणी भेजें