दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने बचेली इलाके में आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है। इस वारदात में 4 सिविलियन और एक जवान सहित कुल 5 लोग शहीद हो गए हैं।
Read More : नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ किया सरेंडर
घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने कर दी है। घटना आकाश नगर रोड़ के 6वें मोड़ के पास की बताई जा रही है।
Read More : मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे !
जानकारी के मुताबिक बस में सवार होकर सीआईएसएफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली आए हुए थे। वापसी के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोला और आईईडी ब्लास्ट से बस को उड़ा दिया।
यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!
इस घटना में बस में सवार 2 जवान घायल हुए हैं। इन्हें बचेली के अपोलो अस्पताल लाया गया है।
बता दें कि हाल ही में अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इस घटना में डीडी न्यूज के कैमरामैन और पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए थे।
एसपी डॉ पल्लव के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट की घटना में बस के ड्राइवर, हेल्पर और क्लीनर की मौत हो गई है। जबकि CISF का एक जवान भी इस हादसे में शहीद हुआ है।
खबर लिखे जाने तक घायल जवानों का बचेली के अपोलो अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। एसपी खुद अस्पताल पहुंच घायलों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।







एक टिप्पणी भेजें