Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

बस में आगजनी के बाद मोबाइल और कैश भी ले गए माओवादी... जानिए दीपावली की मिठाई का नक्सलियों ने क्या किया..?


    पंकज दाऊद (खबर बस्तर) @ बीजापुर। यहां से 40 किमी दूर उसूर जा रही कुशवाह ट्रेवल्स की बस को माओवादियों ने दीपावली के एक दिन पहले यानी मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे आग के हवाले कर दिया। बस के ड्राइवर और कण्डक्टर के अलावा मुसाफिरों के 5 मोबाइल एवं बस में रखी दीवाली की मिठाई भी नक्सली लेकर चले गए। 


BIG BREAKING: नक्सलियों ने बीजापुर में यात्री बस को किया आग के हवाले... यात्रियों को उतार बस में लगाई आग

    इस मामले की रिपोर्ट उसूर थाने में ड्राइवर मस्सू नेताम निवासी जगदलपुर में दर्ज करवाई। ये वारदात जहां हुई वह उसूर थाने से 4 किमी और सीआरपीएफ के सीतापुर कैम्प से ढाई किमी दूर है। जानकारी के मुताबिक इस वारदात को नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने अंजाम दिया था।
बस में आगजनी के बाद नक्सलियों ने आसपास बैनर और पोस्टर भी लगाए। इसमें उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम डॉ रमन सिंह के विरोध में नारे लिखे हैं।


    आगजनी का​ शिकार हुई बस के कण्डक्टर सुरेश तिवारी के मुताबिक उसूर थाने से पहले मुरूम खदान के पास जगदलपुर से आ रही बस को रोकने नक्सलियों ने लकड़ी के गोले सामने रख दिए। बस को मोड़ ना पाएं इसलिए उन्होंने पीछे भी लकड़ी रख दी। ये नक्सली अचानक झाड़ियों से आए थे।


     नक्सलियों ने पहले ड्राइवर और कण्डक्टर को उतरने कहा और फिर यात्रियों को उतारा। एक दो नक्सली पहले कण्डक्टर को जंगल में ले गए और उनका मोबाइल ले लिया। कण्डक्टर के पास 12 हजार व ड्राइवर के पास ढाई हजार रूपए थे। इसे भी नक्सलियों ने ले लिया। कण्डक्टर ने हालांकि नक्सलियों को बस जलाने से मना किया लेकिन वे नहीं माने और डीजल टंकी फोड़ उसमें आग लगा दी।

Read More :  मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे !

अधीक्षिका ने मना किया, तो माने:   आग लगाने से पहले नक्सलियों ने बस के उपर रखी आलमारियों और साइकिलों को उतारना शुरू किया। इसके बाद कुछ नक्सली साइकिल, गद्दे और आलमारी ले जाने लगे। बस में सफर कर रही अधीक्षिका ने सामान ले जाने से मना किया। तब नक्सलियों ने सामान वहीं छोड़ दिया। तीन मुसाफिरों का मोबाइल भी नक्सली ले गए। इसके अलावा बस में रखी दीपावली की मिठाई और चिकन को भी नक्सलियों ने नहीं छोड़ा।


IED ब्लास्ट UPDATE :  बचेली बस ब्लास्ट में 4 सिविलियन और CISF का हेड कांस्टेबल शहीद... पढ़िए शहीद और घायल जवानों के नाम  

   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नक्सलियों की संख्या करीब 40 थी और इनमें से 12 से 15 युवतियां थीं। इन युवतियों ने मुंह ढके रखा था। कुछ सादे लिबास में तो कुछ नक्सली वर्दी में थे। वे तीर-कमान एवं भरमार बंदूक रखे हुए थे। नक्सलियों ने वारदात को कुछ ही मिनटों में अंजाम दिया और फिर वे जंगल में दाखिल हो गए। मुसाफिरों को उसूर तक पैदल जाना पड़ा। बस पूरी तरह जल गई है।

यह भी पढ़िए :  एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!  


Share this:

एक टिप्पणी भेजें