बीजापुर @ खबर बस्तर। आवापल्ली के कक्केमपारा में रविवार को शराब की बरामदगी के केस में शिक्षक समेत दो आरोपियों को कोर्ट ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश जारी किया। वहीं इस मामले में नाम आने के बाद आरोपी जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को शिक्षक नारायण कक्केम के घर से 7 पेटी शराब बरामद की गई। इसमें 343 पव्वे पाए गए। उन्होंने बताया कि 61 लीटर 740 मिली शराब बरामद की गई है। यहां रहने वाले कक्केम सुरेश को भी आरोपी बनाया गया है। इसकी कीमत 29155 रूपए बताई गई।
यह भी पढ़िए : CG Election : मौसम की खराबी से हेलीकॉप्टर के आने में देरी, अब रविवार को रवाना होंगी 8 पोलिंग पार्टियां
आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज किया गया । उन्हें एक दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। दोनों ने पूछताछ के दौरान ये शराब जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा का नाम मेमोरेण्डम कथन में बताया। इस आधार पर पुलिस ने जानकी कोरसा को गिरफ्तार कर लिया।


एक टिप्पणी भेजें