कांकेर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मतदान दलों को सुरक्षा प्रदान करने फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान CISF के हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले कि जवान को अस्पताल पहुंचाया जाता रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Read More : मौसम की खराबी से हेलीकॉप्टर पहुंचा देर से, एक दिन बाद रवाना हुए मतदानकर्मी
कांकेर एसपी केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि रविवार की शाम चुनाव ड्यूटी में तैनात CISF के हेड कांस्टेबल निर्मल तिग्गा की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसे अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृत जवान रायगढ़ का निवासी बताया जा रहा है।
Read More : नक्सली खौफ: बस्तर के इस इलाके में 76 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट, जानिए कहां-कहां हेलीकॉप्टर से उतरेगा मतदान दल!
जानकारी के मुताबिक जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लोहत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुआ पंचल इलाके में मतदान दलों को सुरक्षा मुहैया कराने CISF की 533वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हेड कांस्टेबल तिग्गा को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उसे कांकेर के जिला अस्पताल लाया जा रहा था पर रास्ते में ही उसकी सांसें थम गई।
Read More : शराब की बरामदगी के केस में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार... शिक्षक समेत दो आरोपी जेल भेजे गए
बता दें कि जिले के चारामा ब्लॉक के कुरूटोला में बने अस्थाई कैंप में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्नाटक के एक जवान की भी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। वहीं ऐसा ही वाक्या हाल ही में सुकमा जिले के तोंगपाल में भी सामने आया है। जहां पोटाकेबिन में अस्थाई कैम्प में तैनात बीएसएफ का एक जवान भी हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा चुका है।
Read More : शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं

एक टिप्पणी भेजें