दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के बचेली इलाके में गुरूवार को आईईडी ब्लास्ट में CISF के जवान व 4 सिविलियन की शहादत के बाद अब एक और बड़ी खबर आ रही है। खबर जिले के कुआकोण्डा इलाके से है, यहां हल्बारास के जंगलों में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है।
यह भी पढ़िए : GROUND REPORT: बस में आगजनी के बाद मोबाइल और कैश भी ले गए माओवादी... जानिए दीपावली की मिठाई का नक्सलियों ने क्या किया..?
घटना की पुष्टि एडीशनल एसपी जीएन बघेल ने की है। उन्होंने बताया कि कुआकोंडा थाने से डीएफ की टीम सर्चिंग पर निकली थी। हल्बारास व धनीकरका के बीच जंगलों में पुलिस पार्टी स्पाइक निकाल रही थी, तभी घात लगाए नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!
जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सली हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 20-25 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही फिर जवानों को अपने पर भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। एएसपी के मुताबिक इस मुठभेड़ में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
Read More : मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे !
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्बारास इलाके में चुनाव प्रचार करने की सूचना पर कुआकोंडा थाने से निरीक्षक डीके बरवा के नेतृत्व में पुलिस बल एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच जंगलों में नक्सलियों से पुलिस पार्टी का आमना-सामना हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
Read More : बचेली बस ब्लास्ट की EXCLUSIVE तस्वीरें... विस्फोट से बस के उड़े परखच्चे, घटनास्थल की तस्वीरें देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

एक टिप्पणी भेजें