दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में पदस्थ जवानों द्वारा खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रविवार को किरन्दुल थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला।
घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। किरंदुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल कांस्टेबल द्वारा खुदकुशी करने की वजहों का खुलासा नही हुआ है।
Read More : माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक मृत जवान अशोक पासवान किरन्दुल थाने में पदस्थ था। यहां हाल ही में पुलिस थाना नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। हालांकि, कुछ जवान अभी भी पुराने थाना भवन में ही रह रहे थे।
रविवार की दोपहर एक जवान जब टिफिन लेने पुराने थाने गया तो, थाने के कम्प्यूटर रूम में कांस्टेबल अशोक पासवान का शव फंदे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद जवान ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी।
BIG BREAKING: सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी

एक टिप्पणी भेजें