सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित इलाके सुकमा जिले से मतदान के दिन की आ रही तस्वीरें लोकतंत्र की मजबूती और इस पर लोगों की आस्था को बयां रही है। जिले के कोंटा ब्लाक के बीहड़ों में पेड़ के नीचे मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है और लोग लाल आतंक को धता बताते खुलकर मताधिकार का उपयोग करते दिख रहे हैं।
BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा
सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश मौर्य बताते हैं कि जिले में कुल 36 अस्थाई मतदान केन्द्र हैं। यहां पेड़ों के नीचे या फिर अस्थाई कैम्पों में वोटिंग की जा रही है। कुछ पोलिंग बूथ पर नक्सलियों द्वारा बम आदि प्लांट किए जाने की सूचना मिली थी इसलिए सुरक्षागत कारणों से अस्थाई केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन अस्थाई मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता वोटिंग करने आ रहे हैं। बताया गया है कि इनमें से ज्यादातर केन्द्र कोंटा ब्लॉक के अंतर्गत आते हैं। आप जो तस्वीरें देख रहे हैं वे ऐसे ही एक पोलिंग बूथ की है, जिसमें नक्सली दहशत के बावजूद ग्रामीण मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं।
Read More : मतदान से ठीक पहले बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की खबर... बारसूर इलाके में ड्रोन कैमरे में कैद हुई माओवादियों की तस्वीरें!
आपको बताते चलें कि नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। बीते कई दिनों से माओवादी बैनर-पोस्टर के जरिये चुनाव को फर्जी बताते इसका विरोध कर रहे हैं। मतदान के दिन सोमवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा और कांकेर जिले में आईईडी ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद सुकमा जैसे धुर नक्सल प्रभावित जिले में मतदान को लेकर ग्रामीणों में जो उत्साह दिख रहा है वह काबिले तारीफ है।
Read More : संगीनों के साए में मतदान शुरू, नक्सली दहशत के बावजूद पोलिंग बूथ पर लगने लगी कतारें... देखिए LIVE तस्वीरें

एक टिप्पणी भेजें