बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग के 12 सीटों पर मतदान अभी जारी है और वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाया है। जिले के पामेड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले कोबरा बटालियन के जवानों पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया है। इस घटना में 2 जवान घायल हो गए हैं।
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सब इंस्पेक्टर लाल चंद घोसला और कांस्टेबल मोहन लाल को रायपुर रेफर किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जख्मी जवानों को लेने जगदलपुर से हेलीकॉप्टर रवाना हो चुका है। दोनों जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। पामेड़ इलाके के मेदीगुड़ा के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों की नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगलों में भाग गए। वहीं इस हमले में कोबरा के दो जवान घायल हो गए हैं।
Read More : माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हो रही वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोग कर रहे मतदान का इंतजार, जानिए क्या है वजह

एक टिप्पणी भेजें