बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने बड़ी प्लानिंग कर रखी थी पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। दरअसल, उसूर के बालक आवासीय विद्यालय में नक्सलियों ने फोर्स के रूकने की संभावना को देखते चुनाव से पहले दो बम लगा दिए थे लेकिन वे इसे ब्लास्ट नहीं कर सके।
राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीपीसी विजेन्द्र राठौर ने बताया 12 नवंबर को मतदान से पहले नक्सलियों ने आवासीय विद्यालय के शौचालय के आसपास दो बम प्लांट किए थे। इनमें एक प्रेशर बम और एक टिफिन बम था।
BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली
समझा जाता है कि नक्सलियों ने चुनाव के दौरान यहां फोर्स के ठहरने की संभावना को देखते बम लगाया था। लेकिन फोर्स किसी अन्य भवन में ठहरी। चुनाव के बाद 14 नवंबर को पुलिस ने दोनों बमों को निकाला। पता चला है कि फोर्स को पोटा केबिन में ठहराए जाने के लिए पुलिस ने चुनाव से पहले सबमर्सिबल पंप यहां लगाया था।
BIG BREAKING: सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी

दरअसल, पोटा केबिन का सबमर्सिबल पंप खराब था। 14 नवंबर को जब इस पंप को पुलिस के जवान निकालने पहुंचे, तब नक्सली साजिश का खुलासा हुआ। बता दें कि इस मामले में एक अनुदेशक और एक भृत्य से पूछताछ भी की गई। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते बताया कि फोर्स को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने साजिश रची थी। पोटाकेबिन में इसे प्लांट किया गया था लेकिन वे इसे ब्लास्ट नहीं कर सके। जवानों ने इसे डिफ्यूज कर दिया। उसूर बीआरसी रैमन दास झाड़ी ने बताया कि पोटा केबिन के शौचालय के पास दो बमों को सुरक्षित तरीके से पुलिस ने निकाला।
Read More : माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक
Read More : माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

एक टिप्पणी भेजें