बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव कार्य संपन्न करा वापस लौट रहे जवानों की वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। बुधवार की सुबह बीजापुर-भोपालपटनम नेशनल हाईवे पर कोड़ेपाल के पास माओवादियों ने आईईडी विस्फोट कर जवानों से भरी ट्रक को उड़ा दिया। इस घटना में वाहन में सवार 6 जवान घायल हो गए हैं, जिनमे तीन की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।
Read More : नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े
जानकारी के मुताबिक जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में चुनाव संपन्न कर वापस लौट रहे बीएसएफ 414 बटालियन के जवानों की ट्रक पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर हमला किया है। इस घटना में बीएसएफ के चार जवान, एक डीआरजी का जवान और ट्रक ड्राईवर घायल हो गए हैं।

BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा
घायलों में तीन की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। घायलों में एएसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह, जिला बल से गणपति वासम और ड्राइवर शामिल है। सभी घायलों को बीजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Read More : मतदान के बाद लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से हुई मुठभेड़... DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद
बता दें कि बस्तर संभाग में 12 नवम्बर को मतदान संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा बल के हजारों जवानों की तैनाती जिले के बीहड़ों में गई थी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवानों के वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर फोर्स को निशाना बनाया है।
Read More : यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी

एक टिप्पणी भेजें