रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव जिले की 6 सीटों पर आज हुए मतदान में कुल 60.49 फीसदी वोटिंग हुई है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने राजधानी में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रथम चरण के मतदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण में 10 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। इसमें नारायणपुर में सर्वाधिक मतदान हुआ है। हालांकि, मतदान के यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं है।
Read More : माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हुई वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या है वजह
Read More : माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हुई वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या है वजह
जानिए किस सीट पर कितने फीसदी हुआ मतदान...
बस्तर संभाग की ये है 12 सीटें...
- नारायणपुर : 63 फीसदी
- अंतागढ़ : 43 फीसदी
- कांकेर : 62 फीसदी
- भानुप्रतापपुर : 57 फीसदी
- कोंडागांव : 61.47 फीसदी
- केशकाल : 63.51 फीसदी
- कोंटा : 46.19 फीसदी
- दंतेवाड़ा : 49 फीसदी
- बीजापुर : 33 फीसदी
- बस्तर : 70 फीसदी
- जगदलपुर : 65 फीसदी
- चित्रकोट : 71 फीसदी
राजनांदगांव जिले की ये है 6 सीटें...
- खुज्जी : 72.00 फीसदी
- डोंगरगांव : 71.0 फीसदी
- डोंगरगढ़ : 71.0 फीसदी
- राजनांदगांव : 70.50 फीसदी
- खैरागढ़ : 70.14 फीसदी
- मोहला मानपुर : 67 फीसदी


एक टिप्पणी भेजें