बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां शुरू हुई प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में देश और राज्य के रेंकधारी खिलाड़ी अपना दम दिखाने आ गए हैं। अठारहवी राज्य स्तरीय स्पर्धा का आगाज शुक्रवार को यहां हुआ।
जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में डिपो परिसर में बने कोर्ट में कलेक्टर केडी कुंजाम एवं एसपी मोहित गर्ग ने स्पर्धा का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर को किया।
Read More : शराब की बरामदगी के केस में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार... शिक्षक समेत दो आरोपी जेल भेजे गए
अण्डर 15 सिंगल में देश में 18वां स्थान रखने वाली और नेशनल डबल्स की विनर हिरल चौहान रायपुर, अण्डर 19 के सिंगल्स में देश के 12वें रेंक के खिलाड़ी जयदित्य प्रताप सिंह, अण्डर 17 सिंगल्स में 4 थे रेंक के खिलाड़ी ईशान भटनागर एवं बीजापुर के अण्डर 17 डबल्स में 16 वें रेंक के अंशुमान शुक्ला समेत करीब 150 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

Read More : यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी
उद्घाटन अवसर पर सीएस टीएस कुंवर, संजय लुंकड़, जिला बेडमिंटन संघ के सचिव आरएस शुक्ल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर राना, नेशनल रेफरी प्रताप भट्टाचार्य बिलासपुर, रैफरी एस दास बालोद, कोच सोपान कर्णेवार, लोकल आफिशियल्स युवराज देव, श्रीराम यादव, अखिलेश शुक्ला एवं अन्य मौजूद थे। स्पर्धा में भाग लेने करीब 70 खिलाड़ी आ गए हैं।
BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा

बड़ी मशक्कत से मिली मेजबानी: खबर है कि अठारहवी राज्य स्तरीय जूनियर अण्डर 19 बेडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी मुश्किल से मिली। बताया गया है कि कुछ जिले इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी को तैयार थे। इस स्पर्धा में उन ही खिलाड़ियों को एंट्री दी गई है, जहां के जिला एसोसिएशन छग बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त हैं। इस स्पर्धा में बालक-बालिका सिंगल, बालक-बालिका डबल्स एवं मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धा का समापन 18 नवंबर को होगा।

एक टिप्पणी भेजें