सुकमा @ खबर बस्तर। दीपावली के दिन देशभर में लोग जहां खुशियां मनाने में मशगूल हैं, वहीं बस्तर में नक्सली अपनी नापाक करतूतों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। इस वक्त सुकमा जिले से आ रही ये खबर इस बात की गवाही दे रही है। खबर है कि नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर दी है।
यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!
घटना फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के इत्तापारा की बताई जा रही है। यहां माओवादियों ने सरपंच पति कलमु धुर्वा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। हालांकि, अभी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हत्या के कारणों का भी खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Read More : नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ किया सरेंडर
बता दें कि हाल ही में नक्सलियों ने सरपंच पति के भाई को भी मौत के घाट उतार दिया था। अब इस वारदात की खबर से क्षेत्र में दहशत है। इस बारे में एएसपी शलभ कुमार सिन्हा बताते हैं कि फूलबगड़ी इलाके से सरपंच पति की हत्या की सूचना मिली है। घटना की विस्तृत जानकारी मंगवाई जा रही है।
BREAKING : नक्सलियों ने 'कंगारू कोर्ट' में एक बंधक ग्रामीण की हत्या की, दूसरे को हिदायत देकर रिहा किया

एक टिप्पणी भेजें