बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से उसूर और मिरतूर जोन की ओर जाने वाले आठ मतदान दल शनिवार को नहीं जा सके। हेलीकॉप्टर समय पर नहीं आ पाने की वजह से इन टीमों को रविवार सुबह आठ बजे रवाना किया जाएगा।
यह भी पढ़िए : एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!
मतदान दल गठन एवं रवानगी के नोडल अफसर प्रमोद ठाकुर ने बताया कि रायपुर एवं जगदलपुर से हेलीकॉप्टर शनिवार की दोपहर बारह बजे पहुंचे। मौसम की खराबी की वजह से ये तय वक्त से चार घंटे विलंब से आए। इस वजह से आठ दलों को नहीं भेजा जा सका। अब रविवार की सुबह इन दलों को भेजा जाएगा।

Read More : 100 साल तक शहादत की याद दिलाता रहेगा ये 'जिंदा स्मारक'... CRPF की 85 बटालियन ने शहीदों की याद में लगाया पाम ट्री
नोडल अफसर के मुताबिक 85 दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाना था। इनमें से 77 केन्द्रों तक सकुशल पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि इस विस क्षेत्र के लिए 306 दलों का गठन किया गया है और इनमें से 71 रिजर्व टीमें हैं। 82 टीमें सड़क मार्ग से चली गई हैं।

शराब पी तो हेलीकॉप्टर में चढ़ने से रोका: प्राथमिक शाला नदीपारा के सहायक शिक्षक जितेन्द्र पटेल को मतदान अधिकारी-2 बनाया गया था। रवानगी के दौरान हेलीपैड में उन्हें नशे में धुत्त पाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इधर, आवापल्ली के सरकारी मकान में एक पार्टी का झण्डा लगाने के कारण शिक्षिका श्रीमती प्रभारानी बुरका को भी निलंबित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें