बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहाँ नक्सलियों ने चुनाव से पहले एक बार फिर तांडव मचाते हुए एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया है।
➧ प्रतीकात्मक तस्वीर
बताया जा रहा है कि हथियारबंद माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जिस बस में आगजनी की है वह कुशवाह ट्रैवल्स की बताई जा रही है।
BREAKING : नक्सलियों ने 'कंगारू कोर्ट' में एक बंधक ग्रामीण की हत्या की, दूसरे को हिदायत देकर रिहा किया
बीजापुर SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि कुशवाह ट्रेवहल्स की बस बीजापुर से उसूर जा रही थी। इसी बीच उसूर से 2 किमी पहले नक्सलियों ने बस को रोका और यात्रियों को बस से उतार कर घटना को अंजाम दिया।
Read More : नगरीय इलाके में माओवादी पर्चों से कार्यकर्ताओं में दहशत.... दबे पांव हो रहा चुनाव प्रचार, खुलेआम जनसंपर्क से परहेज!
इस घटना में बस में सवार यात्री और बस के चालक, परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उसूर थानाक्षेत्र का यह मामला है। SP के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
Read More : शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं

एक टिप्पणी भेजें