बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से 8 किमी दूर भोपालपटनम रोड पर सिंगारबहार नाले के समीप बुधवार की सुबह मोदकपाल से आ रही दस चक्का ट्रक को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया। इसमें सिविलियन ड्राइवर और पांच जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायन एक जवान और ड्राईवर को रायपुर रेफर किया गया है।
Read More : मतदान के बाद लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से हुई मुठभेड़... DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद
सूत्रों के मुताबिक ट्रक में ड्राइवर समेत छह लोग सवार थे। ये ट्रक मोदकपाल से निकली थी। सुबह करीब नौ बजे जब ट्रक चिन्नाकोड़ेपाल तिराहे से सिंगारबहार नाले को पार करते आगे आ रही थी, तभी ब्रेकर पर जब गाड़ी धीमी हुई तो नक्सलियों ने उसे विस्फोट से उड़ा दिया। नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद फायरिंग नहीं की।
Read More : नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे गाड़ी के दो हिस्से हो गए। इसमें बीएसएफ की 424 बटालियन के एएसआई नरेश सिंह, आरक्षक भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह, डीआरजी के गणपति वासम एवं भानुप्रतापपुर निवासी ड्राइवर नीतकुमार घायल हो गए।
घटना के बाद घाटी के नीचे के सीआरपीएफ की 85 बटालियन और कोड़ेपाल की 170 बटालियन के कैम्प से जवान तुरंत आ गए। घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल लाया गया। बताया गया है कि इनमें से चार लोगों को पैर और दो लोगों को सिर में चोट आई है। सीआरपीएफ के डीआईजी आलोक अवस्थी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हाल ही में प्लांट किया था IED: डीआईजी आलोक अवस्थी के मुताबिक ये बम 3 से 4 दिनों पहले ही प्लांट किया गया था और आईईडी में करीब 55 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने 400 मीटर दूर टेकरी तक तार लगाकर विस्फोट किया। ब्लास्ट से 7 फीट गहरा गड्ढा बना और ट्रक के दो टुकड़े हो गए। बताया गया है कि ट्रक भी बीस फीट तक उपर उछली।
लोगों का कहना है कि ट्रक में ज्यादा जवान सवार नहीं थे और उसमें थोड़ा बहुत ही सामान था। इस ट्रक से पहले जवानों को ले जा रही कुछ बसें भी गुजरीं। यदि बसों को उड़ाया जाता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। एक बड़ा हादसा टल गया। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों ओर से आ रही वाहनों को आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक रोके रखा और आसपास सर्चिंग की।

एक टिप्पणी भेजें