सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बीते कई दिनों से जारी नक्सली हिंसा के बीच सुकमा पुलिस को नक्सल ऑपरेशन में सफलता हासिल हुई है। जिले के केरलापाल इलाके में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला माओवादी को मार गिराया। फोर्स में मौके से नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया है।
दक्षिण बस्तर रेंज के DIG सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि DRG की पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान केरलापाल के मोडापारा के जंगलों में नक्सलियों से इनकी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग चलती रही।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माओवादी टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मौके की सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का शव और 315 बोर रायफल बरामद किया है। हालांकि, अभी मृत नक्सली की शिनाख्त नही की जा सकी है। पुलिस अफसर के मुताबिक अभी भी क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।
loading...


एक टिप्पणी भेजें