दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लोक सुराज अभियान 2018 के तीसरे चरण का आगाज दक्षिण बस्तर से करेंगे। जारी प्रोटोकाल के मुताबिक रविवार को सीएम दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम भी करेंगेे। इससे पहले वे दंतेवाड़ा में ही दक्षिण बस्तर के तीन जिलों के अफसरों की सामुहिक बैठक लेंगे, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट परिसर में बनकर तैयार नए कंपोजिट बिल्डिंग में होगी। कुल 21.26 करोड़ की लागत से निर्मित इस आलीशान इमारत का लोकार्पण भी सीएम करेंगे। चार मंजिला कंपोजिट बिल्डिंग में दो बड़े मीटिंग हाल के साथ कुल 216 कमरे हैं। जिनमें जिला मुख्यालय के तकरीबन 80 फीसदी सरकारी दफ्तर संचालित किए जा सकेंगे।
Read More : नीति आयोग के CEO ने नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी !
आपको बता दें कि भव्यता के मामले में यह बिल्डिंग राज्य में अनूठी है। राजमहल सरीखे डिजाइन के चलते इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। बिल्डिंग के गुंबद पर राष्ट्रीय प्रतीक 4 सिंह, अशोक चक्र व गुंबद के निचले हिस्से में बस्तर की आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते लोकनर्तकों की आकृति उकेरी गई है। भवन के एंट्रेंस में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्थापित की गई है। भवन को बनने में करीब चार साल का वक्त लगा है।

सीएम के प्रवास के चलते कंपोजिट बिल्डिंग की साज-सज्जा और फिनिशिंग आनन-फानन में की गई है। शनिवार को दिनभर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था में अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे। भवन में अधिकांश विभागीय दफ्तरों की शिफ्टिंग की जा चुकी है। बिल्डिंग में आने-जाने वालों पर नजर रखने विभिन्न हिस्सों में 16 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कंपोजिट बिल्डिंग की खास बातें...
🔼 संयुक्त जिला कार्यालय में कुल 216 कक्ष हैं
🔼 बिल्डिंग में 16 सीसीटीवी कैमरों का रहेगा पहरा
🔼 4 मंजिला भवन के प्रत्येक फ्लोर पर 72 कमरे
🔼 6 वेटिंग हाल, 3 लिफ्ट, 2 मीटिंग हाल
🔼 बिल्डिंग के बेसमेंट में वाहन पार्किंग की सुविधा
🔼 भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर खास ध्यान
🔼 30 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित
🔼 भवन के अलग-अलग हिस्सों में लगे हैं 20 वॉल क्लाक
Read More : नक्सलगढ़ से लोक सुराज अभियान की शुरूआत करेंगे सीएम डॉ. रमन सिंह... चुनावी साल में जनता की नब्ज टटोलने दंतेवाड़ा में करेंगे रात्रि विश्राम
Read More : नक्सलगढ़ से लोक सुराज अभियान की शुरूआत करेंगे सीएम डॉ. रमन सिंह... चुनावी साल में जनता की नब्ज टटोलने दंतेवाड़ा में करेंगे रात्रि विश्राम
loading...

एक टिप्पणी भेजें