Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

होली पर महाराष्ट्र पुलिस की दबंगई : छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर युवकों की बेरहमी से की पिटाई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत


        भोपालपटनम/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की पुलिस का खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है। मामला भोपालपटनम का है, जहां होली के मौके पर इंद्रावती नदी में नहाने गए युवकों पर महाराष्ट्र पुलिस का कहर टूट पड़ा। नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने इनकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है और इसकी शिकायत बीजापुर एसपी से की गई है। 

 होली पर महाराष्ट्र पुलिस की दबंगई : छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर युवकों की बेरहमी से की पिटाई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत 2
🔼  सांकेतिक तस्वीर

       जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर होली के बाद भोपालपटनम के कुछ लोग तिमेड़ नदी में नहाने गए हुए थे। इसी बीच पातागुड़म (महाराष्ट्र) पुलिस थाने के जवानों ने इन लोगों की लाठी, डंडे, क्रिकेट बैट, हाकी स्टिक व लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे।  

      इतना ही नही युवकों को मारते हुए महाराष्ट्र पुलिस के जवान छग की सीमा में घुसकर 3 किमी दूर गोल्लागुड़ा तक ले आए। बता दें कि तिमेड़ में सीएएफ का कैम्प भी है। इसके बावजूद महाराष्ट्र पुलिस की गुंडागर्दी नही थमी और वे काफी देर तक युवकों को पीटते रहे। इस घटना से भोपालपटनम क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 

 होली पर महाराष्ट्र पुलिस की दबंगई : छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर युवकों की बेरहमी से की पिटाई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत
🔼  ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत

Read More :   नीति आयोग के CEO ने नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी ! 

        दरअसल, भोपालपटनम छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बसा है। यहां के अधिकांश लोगों का पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र व तेलंगाना से रोटी-बेटी का संबंध है। ऐसे में तिमेड़ से सटे पातागुड़म पुलिस थाने के जवानों की इस करतूत से क्षेत्रवासी खासे आक्रोशित हैं। भोपालपटनम क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों की इस गुंडागर्दी की शिकायत बीजापुर व गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) पुलिस अधीक्षक से की गई है। दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी ग्रामीणों ने दी है। 

Read More :  अगर SBI में है आपका अकाउंट तो ये खबर आपके काम ​की है... बैंक ने ग्राहकों को मैसेज भेज कर किया है सचेत, जानिए क्या है लिखा...


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें