बीजापुर @ खबर बस्तर। चुनावी साल में कांग्रेस ने वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा पर जुबानी हमले तेज करते कहा है कि वे बीते 9 साल से MLA हैं पर उन्हें स्थानीय जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अब उनकी निष्क्रियता पर पर्दा डालने के मकसद से सीएम डाॅ रमन सिंह बार-बार जिले के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि विधायक की उदासीनता के मुद्दे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और आंदोलन करेंगे।
यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी समेत पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विगत नौ साल से महेश गागड़ा विधायक हैं। इसके बावजूद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की ओर ध्यान ना देकर वे राजधानी में ही रहते हैं। विधायक को स्थानीय समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
Read More : तेलंगाना के वाॅटर प्रोजेक्ट से छग के गांवों के डूबान का खतरा बरकरार... कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंच ली जानकारी, EE बोले- नहीं डूबेंगे गांव !
कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक छग सीमा पर तेलंगाना सरकार बांध बना रही है और इससे पांच पंचायतों के बीस गांव डूबान में आ रहे हैं। इस मसले पर विधायक मौन हैं। निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विधायक के चंद खास लोगों व भाजपाइयों को ठेका दिया जा रहा है। इन कामों में गुणवत्ता नहीं है। जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।

जब से छग में भाजपा सत्ता में आई है, तब से जिले के आदिवासियों, महिलाओं व बालिकाओं पर अत्याचार बढ़ा है। एड़समेटा, सारकेगुड़ा व तिम्मापुर में फर्जी मुठभेड़ हुई। इसमें कई लोग मारे गए। तिम्मापुर में युवक नंदू पूनेम को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। चिन्नागेलूर, पेद्दागेलूर व नेण्ड्रा में आदिवासी महिलाओं के साथ अनाचार हुआ। इन सब मामलों में विधायक चुप हैं।
भ्रष्टाचार में वन विभाग अव्वल नंबर : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार में वन विभाग अव्वल है, जबकि वन मंत्री इसी जिले के हैं। जिले में तेजी से निर्वनीकरण हो रहा है। वन क्षेत्र तेजी से घट रहा है। तारलागुड़ा सड़क बनाने के नाम पर हजारों पेड़ों की बलि दी गई। अब भी विभाग की निष्क्रियता से सागौन की तस्करी बढ़ी है। विभाग इक्के-दुक्के केस बनाकर इतिश्री कर लेता है। रिजर्व फारेस्ट में अवैध उत्खनन हो रहा है। जंगल जल रहे हैं, फिर भी वन विभाग हरकत में नहीं आ रहा है। तालाब बनाने के नाम पर घोटाला हो रहा है।
पत्रवार्ता के दौरान कांग्रेस लीडर शंकर कुड़ियम, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, लालू राठौर, सुकदेव नाग, कमलेश कारम, जगबंधु मांझी, रेंगा नागेश, श्रीमती हमीदा बेगम, एजाज खान, वीरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती रंजना उद्दे, श्रीमती शेख रजिया बेगम, हुकमीचंद खत्री, ज्योति कुमार व सदाशिव राना मौजूद थे।
Read More : चुनावों में जीत के मामले में इंदिरा गांधी से कहीं आगे निकले नरेन्द्र मोदी, 21 चुनाव में 14 राज्यों में जीत दर्ज कर रचा इतिहास !
Read More : चुनावों में जीत के मामले में इंदिरा गांधी से कहीं आगे निकले नरेन्द्र मोदी, 21 चुनाव में 14 राज्यों में जीत दर्ज कर रचा इतिहास !
loading...

एक टिप्पणी भेजें