रायपुर @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किष्टारम में हुए आईईडी ब्लस्ट में शहीद 9 जवानों को बुधवार की सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर सहित प्रदेश के अनेक मंत्रियों तथा पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जवानों को बेहद गमगीन माहौल में पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें कि मंगलवार को किस्टारम और पालोड़ी के बीच नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी विस्फोट में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए थे। इनके शवों को मंगलवार को ही रायपुर लाया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात सुबह श्रद्धांजलि बाद शहीदों के शवों को गृह ग्राम भिजवाया जा रहा है।
Read more : नक्सलियों ने दोनो ओर से एंबुश लगाकर जवानों को फंसाया, 100 से अधिक माओवादियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज !
सीएम डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में किष्टारम की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर में हमारे जवान दिलेरी के साथ नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं। यह लड़ाई बहुत कठिन है। जिस स्थान पर यह घटना घटी है वह नक्सलियों का सेफ जोन है। यहां हमारे जवानों की बदौलत विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कें बन रही है। इसकी कल्पना भी पहले कठिन थी। इससे नक्सली बौखला गए हैं।

सीएम ने कहा कि विकास कार्यों में हमारे जवान सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इनकी वजह से ही आज वहां विकास संभव हो पा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ हमारे जवान वैसी ही जंग लड़ रहे हैं जैसे देश के बार्डर में लड़ाई होती है। आईईडी को डिटेक्ट करना बहुत मुश्किल है। अगर इसमें हम सक्षम हो जाएं तो 6 महीने में माओवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म हो जाएगी।
माना में श्रद्धांजलि के दौरान छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वन मंत्री महेश गागड़ा, आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू , कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, मुख्य सचिव अजय सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव बीव्हीआर सुब्रमणियम, डीजीपी एएन उपाध्याय, स्पेशल डीजी (नक्सल ऑपरेशन) डीएम अवस्थी समेत अन्य अधिकारियों ने शहीदों के पार्थिव शरीरों पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
यह भी पढ़िए : अरनपुर CRPF कैम्प में UGBL फटने से 3 जवान घायल, हथियारों की सफाई के दौरान हुआ हादसा, देखिए जख्मी जवानों के नाम...
यह भी पढ़िए : अरनपुर CRPF कैम्प में UGBL फटने से 3 जवान घायल, हथियारों की सफाई के दौरान हुआ हादसा, देखिए जख्मी जवानों के नाम...
loading...

एक टिप्पणी भेजें