न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां आज सुबह नक्सलियों ने वन विभाग के डिपो में आग लगा दी है, जिससे बेशकीमती लकड़ियां जलकर खाक हो गई। वारदात के बाद मजदूरों को धमकाते हुए माओवादी फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच गढ़चिरोली जिले के अहेरी थाना क्षेत्र के तलवाडा लकड़ी डिपो के कक्ष क्रमांक 66 में हथियारबंद नक्सली पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद मजदूरों से काम बंद करने की चेतावनी देते हुए डिपो में रखे लकड़ी के लट्ठों में आग लगा दी। देखते ही देखते यह आग डिपो में फैल गई और लाखों रूपयों की लकड़ियां स्वाहा हो गई।
Read More : जहां चलती है माओवादियों की हुकूमत, वहां CM ने बाइक में सवार होकर लिया सड़क का जायजा... शहीद जवान के नाम पर इंजरम-भेज्जी सड़क का किया नामकरण
इसके बाद नक्सली मौके पर पर्चे फेंक कर जंगल की ओर निकल गए। माओवादियों द्वारा फेंके गए पर्चों में भाकपा माओवादी पेमिली एरिया कमेटी का उल्लेख है। पर्चे में बांस, लकड़ी कटाई बंद करने, वन कर्मचारियों के जंगल में प्रवेश नहीं करने जैसी बातें लिखी गई है। आगजनी की इस वारदात से मजदूरों व वन कर्मचारियों में दहशत देखी जा रही है।

बताया गया है कि आलापली वन परिक्षेत्र एरिया में इस समय लट्ठा कटाई का काम चल रहा था। जंगल से काटी गई लकड़ियों को डिपो में रखा गया था, जिसे नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस वारदात में कितने रूपए की लकड़ियां जलकर खाक हुई, इसका आंकलन अभी नही किया जा सका है। वन अमले ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
यह भी पढ़िए... IB ने जारी किया अलर्ट : पुजारी कांकेर एनकाउंटर में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं नक्सली !
loading...

एक टिप्पणी भेजें