बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर है। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में आज सुबह हुए IED ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस के 2 जवान घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब जिला पुलिस बल के जवान उल्लूर मार्ग पर एरिया डोमिनेशन पर निकले थे।
आईईडी विस्फोट में घायल जवानों को भोपालपटनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह भोपालपटनम थाने से बारेगुड़ा मार्ग पर पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। इसी दौरान उल्लूर के पास हुए IED ब्लास्ट की चपेट में डीएफ के 2 जवान आ गए।
बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने खबर बस्तर को बताया कि घटना आज सुबह करीब पौने 9 बजे की है। IED ब्लास्ट में घायल सब इंस्पेक्टर योगेश पटेल और आरक्षक इंद्रजीत सिंह को भोपालपटनम के अस्ताल में भर्ती कराया गया है। एसपी की मानें तो फिलहाल दोनों जवानों की हालत स्थिर है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें जगदलपुर या रायपुर रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
Read More : CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट पर हमला कर पिस्टल लूटने व हत्या जैसे संगीन वारदातों में शामिल CNM अध्यक्ष समेत 2 माओवादी गिरफ्तार
Read More : CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट पर हमला कर पिस्टल लूटने व हत्या जैसे संगीन वारदातों में शामिल CNM अध्यक्ष समेत 2 माओवादी गिरफ्तार
loading...


एक टिप्पणी भेजें