दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। आस्था की नगरी दंतेवाड़ा में चैत्र नवरात्र के दौरान भक्ति की बयार बह रही है। गुरूवार को पंचमी के मौके पर मांई दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इधर, रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। सर्व हिन्दू समाज के लोग बीते पखवाड़े भर से पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इस बार रामनवमीं पर श्रीराम की 10 फीट की प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि दंतेवाड़ा में सर्व हिन्दू समाज द्वारा बीते तीन वर्षो से रामनवमी के अवसर पर रामलला की आकर्षक झांकी निकाली जा रही है। यह चौथा वर्ष होगा जब रामनवमीं पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा भगवान श्रीरामजी की भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली जाएगी।
इस बार भगवान श्रीरामचंद्रजी की 10 फीट की मूर्ति शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान की झांकी के लिए रथ की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें राम लला की भव्य मूर्ति रखी जाएगी। किरंदुल बंगाली कैंप निवासी मूर्तिकार महादेव द्वारा भगवान श्रीराम चंद्रजी की भव्य मूर्ति तैयार की जा रही है।
बताया जा रहा है कि शोभा यात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन, नर्तक दल, कलश यात्रा एवं डीजे की व्यवस्था भी होगी। भगवान श्रीरामचंद्रजी के जयघोष से पूरा शहर गूंजायमान हो उठेगा। दंतेवाड़ा के अलावा गीदम में भी रामनवमीं पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गीदम में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता रामनवमी की तैयारियों में जी जान से जुटे हुए हैं।
Read More : 21 करोड़ के कम्पोजिट बिल्डिंग की स्वछता पर हर महीने खर्च होंगे 84 हजार रूपए... साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही समूह की महिलाएं !
Read More : 21 करोड़ के कम्पोजिट बिल्डिंग की स्वछता पर हर महीने खर्च होंगे 84 हजार रूपए... साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही समूह की महिलाएं !
loading...


एक टिप्पणी भेजें