सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ केरलापाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले DRG के जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। इस घटना में 5 जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें शनिवार की शाम रायपुर रेफर किया गया।
सुकमा ASP सलभ सिन्हा ने खबर बस्तर को बताया कि DRG के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच केरलापाल क्षेत्र के सिरसेट्टी के जंगलों में IED ब्लास्ट की जद में ये जवान आ गए। मौके से घायल जवानों को सुकमा लाने के बाद हेलीकाप्टर से रायपुर भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
बता दें कि घायलों को लाने के लिए जगदलपुर से MI 17 हेलीकॉप्टर सुकमा दोपहर में लैंड कर चुका था। लेकिन संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते घटना स्थल से जवानों को सुकमा लाने में काफी वक्त लगा। इसके बाद देर शाम सुकमा से घायलों को रायपुर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक रायपुर पहुंचने के बाद सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि बीती रात केरलापाल में एक युवक की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद आज हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
Read More : बड़ी खबर : दंतेवाड़ा जिला जेल में फिर 'जेल ब्रेक' की कोशिश, संतरी से मारपीट कर 4 बंदी फरार, कैम्पस से बाहर पकड़ाए !
loading...


एक टिप्पणी भेजें