सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तहत रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इंजरम ग्राम में चौपाल लगाई। इस दौरान सीएम ने NH-30 में सुकमा से कोंटा तक बन रही सीसी सड़क का बाइक में सवार होकर निरीक्षण किया।
इंजरम में आयोजित लोक समाधान शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने इंजरम से भेज्जी तक करीब 20 किमी सड़क का नामकरण शहीद जगजीत सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। सीएम ने इस मार्ग की नाम पट्टिका का अनावरण भी किया।
Read More : छत्तीसगढ़ के इन 4 होनहार IAS अफसरों की वर्किंग स्टाइल के मुरीद हुए नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत... ट्वीट कर बांधे तारीफों के पुल !
आपको बता दें कि सीआरपीएफ में निरीक्षक के पद पर कार्यरत जगजीत सिंह इंजरम-भेज्जी सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए थे। पिछले साल आज ही के दिन यानि 11 मार्च को नक्सलियों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए मुठभेड़ में उनकी शहादत हुई थी। सीएम ने इंजरम के समाधान शिविर में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बहादुर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
Read More : विधानसभा चुनाव से पहले SC वोटरों को लुभाने CM रमन सिंह ने खेला बड़ा सियासी दांव... अब 'महार' और 'महारा' का झंझट खत्म, लोक सुराज में किया ऐलान

loading...

एक टिप्पणी भेजें