बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर है। जिले के मिरतुर थाने में पदस्थ एक सहायक आरक्षक पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में जख्मी जवान को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की संवेदनशीलता के लिहाज से इस वारदात को नक्सली घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मिरतुर ग्राम के स्कूल के पास सहायक आरक्षक महेश कुमार पर प्राणघातक हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जवान के गर्दन एवं पीठ पर हमला किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल जवान भागते हुए थाना पहुंचा। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए रात में ही भैरमगढ़ ले जाया गया।
Read More : बड़ी खबर : दंतेवाड़ा जिला जेल में फिर 'जेल ब्रेक' की कोशिश, संतरी से मारपीट कर 4 बंदी फरार, कैम्पस से बाहर पकड़ाए !
बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि मिरतुर में एक सहायक आरक्षक पर बीती रात अज्ञात लोगों ने हमला किया था। यह हमला नक्सलियों ने किया या फिर यह मामला आपसी रंजिश का है, यह अभी साफ नहीं है। घायल जवान अभी बीजापुर में भर्ती है। उसकी स्थिति ठीक है। वह पिछले कई दिनों से ड्यूटी से गैर हाजिर था। इसी बीच यह हादसा हुआ है।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों का IED एक्सपर्ट विस्फोट में मारा गया, फोर्स को नुकसान पहुंचाने लगा रहा था मौत का सामान, खुद ब्लास्ट की चपेट में आया

loading...

एक टिप्पणी भेजें