जगदलपुर @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर में सोमवार की देर शाम माओवादियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता जगदीश कोंड्रा की हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में सर्वधर्म समाज एवं अग्नि संस्था द्वारा संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में नक्सलवाद का पुतलादहन किया गया।
समाज के सदस्यों ने इस वारदात को माओवादियों की कायराना करतूत बताते हुए जमकर नारेबाजी की। शहर के संजय मार्केट चौक में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान अग्नि संस्था के आनंदमोहन मिश्र, सर्वधर्म समाज के रमेश जैन, संपत झा, सुब्बा राव, बाबू बैरागी, हरीश पारेख, किशन पटवा, गणेश लुंकड़, राजमन कश्यप, सूरज बेंजाम, कृष्णा, विष्णु ठाकुर, सरोज, बॉबी, विद्या, मोनू ठाकुर, सरफराज, फयाज, बबूल राम आदि उपस्थित रहे।
Read More : किस्टाराम हमले को दोहराने की फिराक में थे नक्सली... जवानों को एंबुश में फंसाकर बैक टू बैक किए 7 IED बलास्ट, धमाकों के बाद पहाड़ी से बरसाई गोलियां
बता दें कि सोमवार की शाम भोपालपटनम नगर के बीचों बीच नक्सलियों ने पुलिस थाने से महज 500 मीटर दूर इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे 4-5 नक्सलियों ने भाजपा नेता जगदीश कोण्ड्रा पर धारधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे वे मौके पर ही गिर गए। नक्सली हमले में गंभीर रूप से जख्मी जगदीश को महाराष्ट्र के सिरोंचा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, इस घटना के बाद समूचे दक्षिण बस्तर में दहशत का माहौल बन गया है। दंतेवाड़ा में भाजपा की जिला इकाई ने मंगलवार को संगठन के समस्त कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दंतेवाड़ा के जयस्तंभ चौक में मंगलवार की शाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है।
Read More : भोपालपटनम में भाजपा नेता जगदीश कोण्ड्रा की नक्सलियों ने की हत्या, थाने से 500 मीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
loading...

एक टिप्पणी भेजें