बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में सोमवार की रात पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा की नक्सलियों ने हत्या कर दी। माओवादियों ने उन पर हमला उस वक्त किया जब वे अपने घर के पास ही मौजूद थे। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार इंद्रावती नदी में तिमेड़ घाट पर किया गया। इसमें विभिन्न वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं इस वारदात के विरोध में भोपालपटनम में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
वन मंत्री महेश गागड़ा मंगलवार की दोपहर जिला भाजपा अध्यक्ष जी. वेंकट के साथ हेलीकाॅप्टर से भोपालपटनम पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे जगदीश के घर गए और परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वन मंत्री ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परिजनों से वन मंत्री ने करीब आधे घंटे तक चर्चा की।
Read More : भाजपा नेता जगदीश कोंड्रा की हत्या के विरोध में फूंका नक्सलवाद का पुतला... अग्नि और सर्वधर्म समाज के सदस्यों ने माओवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन
बताया गया है कि जगदीश कोण्ड्रा ने करीब दो साल पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वे राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नहीं थे। माना जाता है कि उन्होंने नक्सली खौफ के चलते ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। बता दें कि स्व. जगदीश, क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री गागड़ा के समर्थक माने जाते थे।

कांग्रेस से शुरू हुआ था सियासी सफर : जानकारी के मुताबिक जगदीश कोण्ड्रा का सियासी सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था। वे कांग्रेस के समर्थन से पहले जनपद सदस्य बने और फिर जिला पंचायत सदस्य। जिला पंचायत सदस्य रहते उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दावा किया था, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। इस वजह से वे भाजपा में शामिल हो गए।
Read More : भोपालपटनम में भाजपा नेता जगदीश कोण्ड्रा की नक्सलियों ने की हत्या, थाने से 500 मीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
बता दें कि पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश, महेश गागड़ा की गुड बुक में आते थे। उनके पिता कोण्डरा रामचंद्रम कट्टर भाजपाई थे और पूर्व सांसद बलीराम कश्यप से उनके अच्छे संबंध थे। इसके बावजूद कोण्ड्रा ने कांग्रेस का हाथ पहले थामा। बता दें कि जगदीश की पत्नी श्रीमती भवानी कोण्ड्रा वर्तमान में भोपालपटनम के वार्ड क्रमांक 13 वीरांगना रानी दुर्गावती बाई वार्ड से पार्षद हैं।
यह भी पढ़िए : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले में स्माॅल एक्शन टीम का हाथ... अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम, शरीर पर 13 वार किए नक्सलियों ने

loading...

एक टिप्पणी भेजें