न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते विवादों में चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। रविवार को शमी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके सिर पर चोट आई है। शमी के साथ ये हादसा देहरादून में आज सुबह करीब 6 बजे उस वक्त हुआ, जब वह प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे।
बता दें कि आईपीएल की तैयारी के लिए आजकल वो देहरादून में हैं, और यहां की अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। रविवार सुबह भी शमी अपनी कार से स्टेडियम के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी है।
Read More : अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... खौफ का आलम ऐसा कि जुबां खोलने से भी डर रहे ग्रामीण, पखवाड़े भर बाद हुआ मामले का खुलासा !
हादसे में शमी की दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। जिसमें 3-4 टांके लगाए गए हैं. हादसे के बाद उन्हें सीएमआई अस्पताल ले जाया गया था। जहां सर्जन डॉ तरुण जैन ने उनका इलाज किया। शमी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और फिलहाल वो देहरादून में ही आराम कर रहे हैं।
हादसे में शमी की दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। जिसमें 3-4 टांके लगाए गए हैं. हादसे के बाद उन्हें सीएमआई अस्पताल ले जाया गया था। जहां सर्जन डॉ तरुण जैन ने उनका इलाज किया। शमी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और फिलहाल वो देहरादून में ही आराम कर रहे हैं।
पत्नी के आरोपों से विवादों में घिरे : पिछले कुछ दिनों से शमी पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। इससे पहले उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। हसीन जहां के इन गंभीर इल्जामों के बाद पहले बीसीसीआई ने उनका सालाना कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। जिसके बाद अब शमी के आईपीएल में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
इस घटना के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी से पूछताछ भी की थी। जिसमें उनके द्वारा अपने अवैध संबंधों को कुबूल करने की बात कही जा रही है। फिलहाल, रोड एक्सीडेंट में उन्हें मामूली चोट आई है। बता दें कि 7 अप्रैल से आईपीएल के मैच शुरू होने हैं। आईपीएल में मोहम्मद शमी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में पहले से ही पत्नी के आरोपों के बाद से परेशानियों से जूझ रहे मोहम्मद शमी पर ये एक नई मुसीबत आ पड़ी है।
साभार : आज तक
loading...


एक टिप्पणी भेजें