दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सली घटनाएं थमती नहीं दिख रही। दंतेवाड़ा जिले में बीती रात नक्सलियों ने एक पूर्व सहायक आरक्षक को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र के मुस्केल गांव की है। माओवादियों ने जिस सहायक आरक्षक बामन मरकाम पर हमला किया वह पूर्व नक्सली था। सरेंडर करने के बाद उसे सहायक आरक्षक बनाया गया था।
बताया जा रहा है कि कई महीनों तक ड्यूटी से नदारद रहने के बाद बामन को 15 जनवरी 2018 को बर्खास्त कर दिया गया था। इसी बीच मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे मुस्केल गांव में नक्सली आ धमके और गला रेतकर उसकी हत्या का दी।
यह भी पढ़िए : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले में स्माॅल एक्शन टीम का हाथ... अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम, शरीर पर 13 वार किए नक्सलियों ने
दंतेवाड़ा एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल ने खबर बस्तर को बताया कि बर्खास्त सहायक आरक्षक बामन मरकाम ने 2015 में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। वह AOB (आंध्रा-ओडिशा बार्डर) कंपनी का सदस्य था। बामन पर 8 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद उसे एसपीओ बनाया गया, फिर सहायक आरक्षक के पद पर तैनाती की गई।

पुलिस अफसर की मानें तो बर्खास्तगी के बाद बामन गांव में ही रह रहा था। बामन द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बाद से नक्सली इससे नाराज चल रहे थे और वह इनकी हिट लिस्ट में भी शामिल था। एएसपी के मुताबिक इस घटना को नक्सलियो की स्मॉल एक्शन टीम ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है।
Read More : नक्सली खौफ : भाजपा नेता की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने हेलीकाॅप्टर से पहुंचे वन मंत्री महेश गागड़ा, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
Read More : नक्सली खौफ : भाजपा नेता की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने हेलीकाॅप्टर से पहुंचे वन मंत्री महेश गागड़ा, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
loading...

एक टिप्पणी भेजें