दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा के जिला जेल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब 4 बंदी फरार हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बंदियों ने जेल के संतरी का गला गमछे से दबाया और मारपीट कर कैम्पस से फरार हो गए। गनीमत रही कि अलार्म बजने पर हरकत में आये CAF के जवानों ने फौरन कार्रवाई करते हुए चारों बंदियों को घेराबंदी कर धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह शनिवार को भी नगर पालिका की कचरा वाहन जेल परिसर पहुंची थी। इसी का फायदा उठाते हुए एक बंदी ने पहले जेल की सुरक्षा में लगे 2 संतरियों के गले में गमछे का फंदा डालकर उनसे मारपीट की। इसी बीच अन्य बंदियों ने जेल की चाबी छीन गेट से फरार हो गए।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों का IED एक्सपर्ट विस्फोट में मारा गया, फोर्स को नुकसान पहुंचाने लगा रहा था मौत का सामान, खुद ब्लास्ट की चपेट में आया
विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि बंदियों की तैयारी बड़े जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देने की थी। संतरियों से मारपीट के बाद बंदी शस्त्रागार की ओर भी गए थे पर कमरे का दरवाजा बंद होने से हथियार उनके हाथ नहीं लग सके। इसके बाद वे जेल के गेट से बाहर निकल कर फरार हो गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें भागने से पहले ही धर दबोचा और एक बड़ी वारदात टल गई।

बता दें कि जेल ब्रेक की कोशिश कर रहे चारोें बंदी नक्सल मामलों में जेल में बंद हैं। घटना के बाद एसपी कमलोचन कश्यप समेत तमाम आला अफसर जेल में पहुंचे हैं और वारदात की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2007 को भी दंतेवाड़ा के इसी जेल में जेल ब्रेक की बड़ी वारदात हुई थी, जिसमें 300 कैदी एक साथ फरार हो गए थे। बताते चलें कि 150 बंदियों की क्षमता वाले इस जेल में तकरीबन 7 सौ कैदी निरूद्ध हैं।
loading...

एक टिप्पणी भेजें