Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां-कहां हुई बड़ी घटनाएं...


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किष्टारम क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइंस व्हीकल को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए, जबकि 6 अन्य जवान जख्मी हैं। इस 2018 में अब तक का यह सबसे बड़ा नक्सली हमला है। 

छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां-कहां हुई बड़ी घटनाएं...
       छत्तीसगढ़ में बीते सालों में नक्सली दर्जनों बार सुरक्षा बलों के जवानों को अपना निशाना बना चुके हैं। 2005 में सलवा जुडूम के बाद से बस्तर में माओवादियों ने लाल आतंक का कुछ ऐसा खूनी खेल खेला, जो बस्तरियों के जेहन में अब भी ताजा है। बस्तर के विभिन्न इलाकों की सुरक्षा में तैनात किए गए सैकड़ों जवान माओवादी हमले का शिकार होकर अपनी शहादत दे चुके हैं।    

         खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी बड़े नक्सली हमले हुए हैं, उसे माओवादियों ने मार्च से जून महीने के दरम्यान अंजाम दिया है। इसमें साल 2006 में हताड़मेटला में हुआ देश का सबसे बड़ा हमला भी शामिल है, जिसमें सीआरपीएफ के 76 जवानों की शहादत हुई थी।  

वहीं मई 2013 में झीरम घाटी में हुए ​हमले में नक्सलियों ने कांग्रेस के टॉप लीडरशिप को निशाना बनाया था। इस वारदात में तत्कालीन पीसीसी चीफ नंद कुमार पटेल, सीनियर लीडर वीसी शुक्ला, बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा समेत 31 लोग शहीद हो गए थे। 

     आईए नजर डालते हैं उन बड़ी नक्सली घटनाओं पर जो बीते सालों में बस्तर की धरती को लाल करती रही है....
तारीख : सितंबर 2005 
🔼   जगह : बीजापुर

🔼   वारदात : गंगालूर में एंटी-लैंडमाइन में किया ब्लास्ट 

🔼   परिणाम : 23 जवान शहीद


छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां-कहां हुई बड़ी घटनाएं... 2


तारीख : 6 फरवरी 2006 
🔼   जगह : सुकमा का भेज्जी क्षेत्र

🔼   वारदात : कोंटा इलाके के भेज्जी विस्फोट

🔼   परिणाम : 10 नागा जवान शहीद


Read More :  सुकमा नक्सली हमले की EXCLUSIVE तस्वीरें देेखिए 'खबर बस्तर डॉट कॉम' पर...


तारीख : 28 फरवरी 2006 
🔼   जगह : सुकमा का दरभागुड़ा

🔼   वारदात : दरभागुड़ा-कोंटा में ट्रक को विस्फोट से उड़ाया

🔼   परिणाम : 28 ग्रामीणों की मौत


तारीख : 10 जुलाई 2007 
🔼   जगह : सुकमा का एर्राबोर क्षेत्र

🔼   वारदात : एर्राबोर के उरपलमेटा में एंबुश लगाकर हमला

🔼   परिणाम : 23 जवान शहीद


तारीख : अगस्त 2007 
🔼   जगह : सुकमा का ताड़मेटला क्षेत्र

🔼   वारदात : ताड़मेटला में मुठभेड़

🔼   परिणाम : थानेदार सहित 12 शहीद


Read More :  नक्सलियों ने बैकअप पार्टी को बनाया निशाना, 9 जवान शहीद, 6 घायल... हमले में शहीद व घायल जवानों की देखिए लिस्ट...


तारीख : 12 जुलाई 2009 
🔼   जगह : राजनांदगांव जिला 

🔼   वारदात : नक्सलियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया

🔼   परिणाम : SP वीके चौबे सहित 29 जवान शहीद



तारीख : 6 अप्रैल 2010 
🔼   जगह : दंतेवाड़ा जिला

🔼   वारदात : ताड़मेटला में फोर्स को एंबुश में फंसाया

🔼   परिणाम : CRPF के 76 जवान शहीद



छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां-कहां हुई बड़ी घटनाएं... 3


तारीख : 17 मई 2010
🔼   जगह : दंतेवाड़ा जिला 

🔼   वारदात : चिंगावरम के पास यात्री बस को विस्फोट से उड़ाया

🔼   परिणाम : एसपीओ व सिविलियन समेत 31 की मौत


तारीख : 29 जून 2010
🔼   जगह : नारायणपुर जिला

🔼   वारदात : सर्चिग पर निकले जवानों पर हमला 

🔼   परिणाम : सुरक्षा बल के 29 जवानों की शहादत


Read More :  जहां चलती है माओवादियों की हुकूमत, वहां CM ने बाइक में सवार होकर लिया सड़क का जायजा... शहीद जवान के नाम पर इंजरम-भेज्जी सड़क का किया नामकरण


तारीख : 21 अप्रैल 2012
🔼   जगह : सुकमा का केरलापाल 

🔼   वारदात : कलेक्टर एलेक्ल पॉल मेनन का अपहरण

🔼   परिणाम : बीडी शर्मा और प्रो हरगोपाल ने कराया समझौता


तारीख : 25 मई 2013 
🔼   जगह : बस्तर जिला 

🔼   वारदात : झीरम घाटी में परिवर्तन यात्रा पर हमला

🔼   परिणाम : कांग्रेस नेताओं सहित 31 लोगों की मौत



तारीख : 11 मार्च 2014  
🔼   जगह : बस्तर जिला 

🔼   वारदात : झीरम के पास जवानों को एंबुश में फंसाया

🔼   परिणाम : हमले में 15 जवान शहीद, 1 ग्रामीण की मौत


तारीख : 12 अप्रैल 2014 
🔼   जगह : बीजापुर जिला 

🔼   वारदात : लोस चुनाव के दौरान एंबुलेंस में ब्लास्ट

🔼   परिणाम : 5 जवानों, 7 मतदानकर्मियों समेत 14 की मौत


तारीख : दिसंबर 2014 
🔼   जगह : सुकमा जिला

🔼   वारदात : शहीदों का शव तलाश रहे जवानों पर हमला

🔼   परिणाम : 14 जवान शहीद, 12 घायल

यह भी पढ़िए...  IB ने जारी किया अलर्ट : पुजारी कांकेर एनकाउंटर में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं नक्सली !

तारीख : 11 मार्च 2017 
🔼   जगह : सुकमा जिला

🔼   वारदात : रोड ओपनिंग के दौरान घात लगाकर हमला

🔼   परिणाम : CRPF के 11 जवान शहीद, 3 घायल



तारीख : 24 अप्रैल 2017 
🔼   जगह : सुकमा जिला

🔼   वारदात : चिंतागुफा में नक्सलियों का एंबुश

🔼   परिणाम : हमले में CRPF के 26 जवान शहीद



तारीख : 13 मार्च 2018
🔼   जगह : किस्टारम-पलोड़ी इलाके में मुठभेड़

🔼   वारदात : IED ब्लास्ट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल उड़ाया

🔼   परिणाम : CRPF के 9 जवान शहीद, 6 घायल



loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें