बीजापुर @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने रविवार की रात करीब सवा आठ बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा (43) की हत्या कर दी। भोपालपटनम नगर के बीचों बीच मेन रोड़ पर उनके घर के समीप कुल्हाड़ी से वार कर नक्सली भाग खड़े हुए। जगदीश ने दो साल पहले ही नक्सली भय से पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद वे नक्सलियों के निशाने पर आ गए।
सूत्रों के मुताबिक रविवार को जगदीश बीजापुर आए थे। वे करीब छह बजे भोपालपटनम लौट गए थे। रात करीब सवा आठ बजे वे अपने घर से कुछ कदम दूर परिचितों से बात कर रहे थे। इसी बीच निकर और टी शर्ट पहने तीन लड़के आए और उन पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही नक्सली हमला कर भाग गए।
Read More : फिर माओवादियों के निशाने पर थे जवान... तबाही मचाने की पूरी तैयारी थी नक्सलियों की, जवानों ने किया कुछ ऐसा कि साजिश हुई नाकाम
इस वारदात को नक्सलियों की स्माॅल एक्शन टीम ने अंजाम दिया। जिस समय माओवादियों ने यह हमला किया समय सभी दुकानें खुली थीं, लेकिन लाइट गुल थी। जब वे कुल्हाड़ी से वार कर ही रहे थे, तभी लाइट आ गई और माओवाद जिंदाबाद के नारे लगाते नक्सली रालापल्ली की ओर भाग गए। वे हथियार दिखाते भाग रहे थे और इस वजह से कोई निहत्था व्यक्ति उनके पास नहीं आ सका। बता दें कि घटनास्थल थाने से कोई डेढ़ सौ मीटर दूर है।

Read More : भाजपा नेता जगदीश कोंड्रा की हत्या के विरोध में फूंका नक्सलवाद का पुतला... अग्नि और सर्वधर्म समाज के सदस्यों ने माओवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन
बताते हैं कि स्माॅल एक्शन टीम ने इस वारदात को तीन से चार मिनट में अंजाम दिया। जगदीश के सिर, गर्दन, हाथ और चेहरे पर 13 वार किए गए थे। हमले में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी सिर में ही फंसी रह गई। इसे हाॅस्पिटल में निकाला गया। अंधेरा होने की वजह से आसपास के लोग हमले को देख नहीं सके। घटना के बाद उन्हें तुरंत हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो साल में 3 भाजपाइयों की हत्या : नक्सलियों ने भोपालपटनम ब्लाॅक में बीते दो साल में तीन भाजपाइयों की हत्या की है। 21 अपैल 2016 को नक्सलियों ने भोपालपटनम से 12 किमी दूर पेटागुड़ा में पूर्व सरपंच यालम नारायण की हत्या की थी। इसी साल 11 जून को संगमपल्ली में रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं जिला पंचायत सदस्य रामसाय मज्जी की हत्या की थी। उनकी हत्या उनके घर के सामने की गई थी। इस वारदात को भी स्माॅल एक्शन टीम ने अंजाम दिया था।
नक्सलियों की दहशत के चलते इन दो सालों में ना केवल भोपालपटनम बल्कि जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय भाजपाइयों ने पद त्याग दिया। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता भी छोड़ दी। नक्सली दबाव के चलते कोई खतरा मोल ले लेना नहीं चाहता है। नक्सलियों ने हाल ही में कई स्थानों पर पर्चे छोड़कर भाजपा और आरएसएस का विरोध किया है और भाजपा को कार्पोरेट कंपनियों का तरफदार बताया है।
Read More : भोपालपटनम में भाजपा नेता जगदीश कोण्ड्रा की नक्सलियों ने की हत्या, थाने से 500 मीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
loading...
Read More : भोपालपटनम में भाजपा नेता जगदीश कोण्ड्रा की नक्सलियों ने की हत्या, थाने से 500 मीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
loading...

एक टिप्पणी भेजें