दंतेवाड़ा/रायपुर @ खबर बस्तर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सरोज अपना पर्चा दाखिल करेंगी। राज्यसभा के लिए पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम सबसे आगे चल रहा था पर अंतिम समय आलाकमान ने उनका टिकट काट दिया।
इधर, रविवार को लोक सुराज अभियान के पहले दिन दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से जब पत्रकारों ने सरोज पाण्डेय को राज्यसभा भेजे जाने पर सवाल किया तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। फिर सीएम ने कहा कि सारे राष्ट्रीय महामंत्रियों को इस बार राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी ने लिया है। इसी के तहत उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया गया है।
Read More : विधानसभा चुनाव से पहले SC वोटरों को लुभाने CM रमन सिंह ने खेला बड़ा सियासी दांव... अब 'महार' और 'महारा' का झंझट खत्म, लोक सुराज में किया ऐलान
बता दें कि अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए प्रदेश चुनाव समिति ने सरोज के अलावा 25 अन्य दावेदारों के नामों की सिफारिश की थी। टिकट के दावेदारों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और उनके बीच जोर-आजमाइश चल रही थी।
बता दें कि अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए प्रदेश चुनाव समिति ने सरोज के अलावा 25 अन्य दावेदारों के नामों की सिफारिश की थी। टिकट के दावेदारों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और उनके बीच जोर-आजमाइश चल रही थी।
कौशिक ने तो नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रीय और जातिगत फार्मूले के बजाए सभी महामंत्रियों को राज्यसभा में लाने के फार्मूले के तहत सरोज के नाम को रविवार शाम हरी झंडी दे दी।
माना जा रहा है कि टिकट की घोषणा से पहले फार्म खरीदने से नाराज हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का नाम काटा है। वे राज्यसभा टिकट के लिए प्रबल दावेदार थे। सीएम रमन सिंह से लेकर प्रदेश संगठन तक ने उनके लिए पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। बता दें कि ये दूसरा मौका है जब कौशिक को राज्यसभा की टिकट से हाथ धोना पड़ा। साल 2009 में भी अंतिम समय में श्रीगोपाल व्यास का नाम आने के कारण उनकी टिकट कट गई थी।
सीएम ने क्या कहा देखिए वीडियो...
(कृपया डबल क्लिक करें)
(कृपया डबल क्लिक करें)
loading...


एक टिप्पणी भेजें