जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ का वन महकमा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा प्रदेश के एक आईएफएस अफसर की कारगुजारी को लेकर हो रही है। दरअसल, वन विभाग के एक आला अधिकारी ने महिला कर्मचारी को कथित रूप से देर रात WhatsApp मैसेज भेजा है, जिसमें चैटिंग के दौरान मिलने की गुजारिश की गई है।
🔼 सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज... (Note- खबर बस्तर इस मैसेज की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता)
सोशल मीडिया में अफसर के इस मैसेज का स्क्रीन शॉट वायरल हो चुका है। लोग चटखारे लेकर इस मैसेज को वायरल कर रहे हैं। इधर, अफसर के वायरल मैसेज को लेकर जंगल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। संबंधित अधिकारी के कारनामों पर विभागीय लोग भी अब दबी जुबां टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।
खबर है कि महिला कर्मचारी ने आईएफएस अफसर की शिकायत रायपुर स्थित वन मुख्यालय में भी की है। वहीं वन मंत्री महेश गागड़ा के संज्ञान में भी इस मामले को लाया गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर विभागीय मंत्री महेश गागड़ा ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Read More : चुनावी साल में वनमंत्री महेश गागड़ा पर कांग्रेस के जुबानी हमले तेज, कहा- विधायक की निष्क्रियता पर पर्दा डालने बीजापुर आ रहे सीएम !
Read More : चुनावी साल में वनमंत्री महेश गागड़ा पर कांग्रेस के जुबानी हमले तेज, कहा- विधायक की निष्क्रियता पर पर्दा डालने बीजापुर आ रहे सीएम !
loading...


एक टिप्पणी भेजें