दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा के एटीएम में इन दिनों रकम निकालने लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। कई बैंकों के ATM ने पैसा उगलना बंद कर दिया है। इसी से नाराज दो युवकों ने ATM में जमकर तोड़फोड़ की। मामला जिले की व्यावसायिक नगरी गीदम का है। बैंक प्रबंधन में मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक गीदम में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर गुस्साए दो युवकों ने पत्थर से मशीन की स्क्रीन फोड़ दी। घटना मंगलवार रात 10:47 बजे की है। आरोपियों की यह करतूत ATM के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। इसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
Read More : जिस 'कड़कनाथ' को लेकर छिड़ी थी दो राज्यों में जंग, उस पर अब नहीं रहा छत्तीसगढ़ का अधिकार... मध्यप्रदेश को मिला GI टैग
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह जब बैंककर्मी एटीएम पहुंचे तो यहां तोड़फोड़ का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। घटना के बाद ATM कस सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और मैनेजमेंट ने तुरंत थाने में सूचना दी। बता दें कि इससे पहले भी साल 2013 में पीएनबी के एटीएम को तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद एटीएम में सुरक्षा के लिहाज से गार्ड की तैनाती नहीं की गई है। बता दें कि गीदम के एसबीआई में भी दो दफे चोरी की वारदात हो चुकी है।
Read More : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का खूनी खेल : बर्खास्त सहायक आरक्षक की गला रेतकर की हत्या, मुस्केल गांव में दिया वारदात को अंजाम

loading...

एक टिप्पणी भेजें