न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सरहद से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में रविवार की दोपहर माओवादियों ने पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब जवान साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात था। नक्सली हमले में जख्मी जवान को हेलीकॉप्टर से नागपुर रेफर किया गया है।
घटना महाराष्ट्र के एटापल्ली तहसील के ग्राम गट्टा की है। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर जवान डोंगी मटामी साप्ताहिक बाजार में बंदोंबस्त ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच लगभग 3 बजे ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने जवान पर बंदूक से गोली चला दी। लेकिन गोली नहीं चलने पर चाकू से उस पर हमला कर दिया।
इसके बाद नक्सली मौके का फायदा उठाते भाग गए। इधर, गंभीर रूप से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। बताया गया है कि जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा इलाके में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : 'खबर बस्तर' से बोले कोत्तागुड़म SP, पुजारी कांकेर एनकाउंटर में मारे गए बड़े कैडर के माओवादी... नक्सली लीडर हरिभूषण की मौत पर क्या कहा, पढ़िए ये खबर...
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : 'खबर बस्तर' से बोले कोत्तागुड़म SP, पुजारी कांकेर एनकाउंटर में मारे गए बड़े कैडर के माओवादी... नक्सली लीडर हरिभूषण की मौत पर क्या कहा, पढ़िए ये खबर...
loading...


एक टिप्पणी भेजें