रायपुर @ खबर बस्तर। सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। सीएम ने इसे माओवादियों की कायराना करतूत बताते हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुकमा में हो रहे विकास कार्यों से नक्सली बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।
मुख्यमंत्री ने नक्सल अटैक में 9 जवानों की शहादत के बाद मंगलवार की शाम अपने निवास कार्यालय में सीनियर अफसरों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और माओवादियों की इस करतूत को कायराना बताते हुए हमले की निंदा की।
Read More : किष्टारम में हुए IED ब्लास्ट में घायल CRPF के दो जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, ICU में चल रहा इलाज
बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनिल कुमार, चीफ सिक्रेटरी अजय सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमनियम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, डीजीपी एएन उपाध्याय, पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन डीएम अवस्थी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अफसरों से मामले पर कड़ी नजर रखने के साथ ही क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज करने को कहा। बता दें कि मंगलवार की दोपहर नक्सलियों ने किस्टारम के पास एंटी लैंडमाइन व्हीकल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस वारदात में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हुए हैं। वहीं 6 अन्य जवान घायल हैं।
यह भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां—कहां हुई बड़ी घटनाएं...
यह भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां—कहां हुई बड़ी घटनाएं...
loading...

एक टिप्पणी भेजें